बच्चा निकला शातिर चोर, बैंक से उड़ा ले गया लाखों रुपए

in #punjab2 years ago

पटियाला में एस.बी.आई. की मुख्य शाखा के प्रतिबंधित क्षेत्र से एक बच्चा 35 लाख की नकदी लेकर फरार हो गया, पुलिस जांच कर रही है। गांव टौप स्थित एस.बी.आई. बैंक की मुख्य शाखा से आज एक बच्चा 35 लाख की नकदी लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना एस.बी.आई. की मुख्य शाखा के स्थान पर हुई जो प्रतिबंधित क्षेत्र है। यानी जहां बैंक का कैश पड़ा हुआ है वहां कोई प्रवेश नहीं कर सकता परंतु फिर भी एक बच्चा नोटों से भरा भैग लेकर फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक यह कैश ए.टी.एम. में जमा करने के लिए रखा गया था और इसमें 35 लाख रुपए कैश थे। इस घटना के बाद बैंक के कर्मचारियों में रोष देखा गया। सी.आई.ए. टीम के प्रभारी निरीक्षक शमिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। बैंक व आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है।