राहुल गांधी की टीम के गुप्त सर्वें से गहलोत- पायलट की प्रतिष्ठा दांव पर

in #punjab2 years ago

राजस्थान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टीम ने गुप्त सर्वे किया। राहुल गांधी की टीम पता लगा रही है कि सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट में से लोकप्रिय कौन है। गहलोत सरकार की योजनाओं का आम आदमी को लाभ मिल पा रहा है या नहीं। बताया जाता है कि सर्वे करने वाली टीम ने करीब एक दर्जन सवालों पर फोकस किया है। सबसे महत्वपूर्ण सवाल यही है कि गहलोत और पायलट में लोकप्रिय्र कौन है। हालांकि यह पहली बार नहीं हो रही है। साल भर पहले भी यह सर्वे कराया गया था। जिसमें गहलोत सरकार को रिपोर्ट कार्ड औसत रहा था। इसके बाद पार्टी ने जिला और राज्य स्तर पर सम्मेलन किए थे। एक साल में दूसरी बार सर्वे हो रहा है। राजस्थान में सरकार बदलने का ट्रेंड रहा है। 1985 के बाद कांग्रेस की सरकार रिपीट नहीं हुई। जबकि 1993 के बाद भाजपा की सरकार रिपीट नहीं हुई है। कांग्रेस आलाकमान चाहता है कि राज्य में कांग्रेस की रिपीट हो। इसके लिए राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों का गुप्त सर्वे कराया गया है। कांग्रेस आलाकमान ने एक साल में दूसरी बार गुप्त सर्वे कराया है। जिनकी रिपोर्ट राहुल गांधी के पास पहुंच भी गई है सभी 200 विधानभाओं मे सर्वे करवाया गया है। इसमें कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, चुनावों में चेहरा कौन समेत तमाम सवाल पूछे गए हैं। अहम प्रश्न सरकार के कामकाज और विधायकों के परफॉर्मेंस, उनके दोबारा जीतने की संभावना और राजस्थान में हुई सांप्रदायिक घटनाओं का जनता पर असर संग करीब एक दर्जन से ज्यादा सवाल पूछे गए हैं।
राजस्थान में पिछले साल विधानसभा सत्र से पहले जो कांग्रेस पार्टी के विधायकों का ट्रेनिंग कैंप लगाया गया था ,उस समय भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों के सामने सर्वे का जिक्र किया था कह दिया था की सर्वे के अनुसार ही कांग्रेस विधायकों को टिकट देगी. ताकीद की थी कि विधायक जनता के बीच रहकर काम करें। उन्होंने निर्देश दिए थे कि सरकार के कामकाज के साथ ही हर विधायक अपने क्षेत्र में के कामकाज की बुकलेट छापकर जनता में पहुंचाएं ताकि जनता को कांग्रेस के जनहितकारी योजनाओं के बारे में पता लग सके।33djjuu8_sachin-pilot-rahul-gandhi-ashok-gehlot_625x300_13_December_18.webp