गांव की देसा कैसे बनी सोनाली फोगाट

in #punjab2 years ago

सोनाली फोगाट का 42 साल की उम्र में मंगलवार को गोवा में निधन हो गया। मगर बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि सोनाली फोगाट का असली नाम सुदेश था। सोनाली ने फिल्मी व राजनीतिक कॅरिअर के लिए यह नाम चुना था। उनको गांव में देसा नाम से पुकारते हैं। सोशल मीडिया में खुद उन्होंने इसका खुलासा किया था। सोनाली के पति संजय फोगाट हिसार में अपना कारोबार संभालते थे। वर्ष 1996 में सोनाली की संजय से शादी हुई थी। उनकी करीब 18 साल की बेटी यशोधरा है। यशोधरा फोगाट हिसार के विद्यादेवी जिंदल स्कूल में पढ़ती है और वहीं छात्रावास में रहती है। छुट्टियों के दिनों में वह अपनी मां के पास आती है। सोनाली के पति संजय फोगाट की वर्ष 2016 में मौत हो गई थी। वह अपने घर में मृत पाए गए थे। कुछ लोगों ने उनकी मौत पर सवालिया निशान उठाए थे।
बता दें कि सोनाली फोगाट के अपने परिवारजनों के साथ अच्छे संबंध नहीं रहे। सोनाली फोगाट ने वर्ष 2021 में ढूंढर में फार्म हाउस (रिसोर्ट) बनाया था। 31 दिसंबर 2021 को इसका उद्घाटन किया था, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं समेत कुछ हस्तियां भी पहुंची थीं। रिसोर्ट में उनके डांस की एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
2022_8image_12_14_417383827sonaliphogat-ll.jpg