यूक्रेनियों को नागरिकता देने वाले आदेश पर पुतिन ने किए हस्ताक्षर

in #punjab2 years ago

रूस अब सभी यूक्रेनियों को अपने देश की नागरिकता प्रदान करेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के सभी नागरिकों को रूस की नागरिकता देने वाले एक आदेश-पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। पुतिन ने सभी यूक्रेनी नागरिकों के लिए रूसी नागरिकता हासिल करने के लिए जल्द प्रक्रिया संबधी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

रूस की सरकारी वेबसाइट पर इस आदेश को प्रकाशित भी किया गया है। इससे पूर्व मई में पुतिन ने दक्षिणी यूक्रेन के कुछ हिस्सों में निवासियों के लिए रूसी नागरिकता को तेजी से अमल में लाने के लिए आदेश जारी किया था। इसके पहले तक यूक्रेन के सिर्फ़ दोनेत्स्क और लुहांस्क के लोगों के लिए नागरिकता देने के मामले यह सरलीकरण लागू था।

दोनेत्स्क और लुहांस्क मिलकर इंडस्ट्रियल डोनबास क्षेत्र बनाते हैं। यूक्रेन के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ने से ठीक पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पूरे लुंहास्क और दोनेत्स्क को यूक्रेन से आज़ाद बताया था।