रक्षाबंधन 12 को मनाया जाएगा, सावन पूर्णिमा आज

in #punjab2 years ago

सावन पूर्णिमा गुरुवार सुबह 9.35 बजे से शुरू हो रही है। हालांकि भद्रा काल रहने के चलते ज्यादातर लोग राखी का त्योहार शुक्रवार यानी 12 अगस्त को मनाएंगे। मिथिला और बनारस पंचांग के जानकार रक्षाबंधन उदयातिथि 12 अगस्त शुक्रवार को ही मनाने को लेकर एकमत हैं।