जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर की बिक्री आगामी 2023 से बंद

in #punjab2 years ago

3500.jpgजॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर अब घरों में नहीं लाए जा सकेंगे क्योंकि अब कंपनी इस उत्पाद को बंद करने जा रही है। अब यह उत्पाद विश्व स्तर पर नहीं बेचे जाएंगे।
एक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी के मुताबिक जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर की बिक्री को आगामी 2023 से बंद करने जा रही है। हालांकि कंपनी ने इसे अमेरिका व कनाडा में पहले ही बंद कर रखा है। हालांकि जिस तरह यह उत्पाद लोकप्रिय था, उसी तरह यह धीरे-धीरे विवादास्पद भी हो गया। इसके खिलाफ कंपनी को हजारों कानूनी मामलों का सामना करना पड़ा।
इस बीच कंपनी ने अपने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि वैश्विक समीक्षा के बाद इस उत्पाद को बंद करने का फैसला कंपनी ने ले लिया है।

Sort:  

Please like my post 🙏🙏