पंजाब कैबिनेट विस्तार: गुरमीत सिंह खुड्डियां बने कृषि मंत्री

in #punjablast year

पंजाब के सीएम भगवंत मान के मंत्रिमंडल में नए बने मंत्रियों को पदभार सौंप दिए गए है। मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को खेतीबाड़ी, पशुपालन विभाग और फूड प्रोसेसिंग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, बलकार सिंह को स्थानीय निकाय विभाग व पार्लियामेंट्री अफेयर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गईपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किए दोनों नए मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके लिए तीन अन्य मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किया गया है। इस प्रक्रिया में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का सरकार में कद घटा दिया गया है जबकि गुरमीत सिंह मीत हेयर का कद बढ़ गया है।
pajab-ka-kashha-matara-garamata-saha_1685520910.jpeg