राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका

in #pul2 years ago

राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त, हादसे की आशंका

संतकबीरनगरः, मेंहदावल, संतकबीर नगर : मेंहदावल से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग बस्ती-मेंहदावल-कैंपियरगंज-तमकुहीराज (बीएमसीटी) पर बना मोहिया पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त है। पुल के दोनों तरफ एप्रोच धंस गया है। जिससे बड़े हादसे की आशंका लोगों को सता रही है। इस मामले में जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। यहां कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। राष्ट्रीय राजमार्ग मोहिया पुल के पास पिछले तीन महीने से पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त है। दोनों तरफ लगभग तीन फिट तक सड़क धंस गई है। इसके बावजूद मरम्मत कार्य नहीं हो रहा है। इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में बड़े वाहन आते-जाते हैं। दिन में तो यह एप्रोच दिखाई देता है, लेकिन रात के समय कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मोहिया पुल के पास प्रतिवर्ष 15 घटनाएं होती हैं। इसके बावजूद इस संवेदनशील स्थान पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है। लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क भी क्षतिग्रस्त है। पुल का एप्रोच भी टूटा हुआ है। इसके बाद भी पीडब्लूडी विभाग सुधि नहीं ले रहा है। उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह ने बताया कि जानकारी प्राप्त कर उचित पहल की जाएगी।

Screenshot_2022-08-01-05-10-22-39_6ee1490f6338a5d500212cdd6f65b6c2.jpg

Sort:  

https://wortheum.news/@sumitgarg#
Please follow me and like my News 🙏💐

मैंने आप को फालों किया आप ने हमें अभी तक नहीं फालों किया , जल्द कीजिए नहीं तो हम भी आपको अनफालों कर देंगे

कर दिया