भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कामकाजी वैठक ।

in #public11 months ago

IMG-20231019-WA0119.jpg
मिलक। गुरुवार को नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में नव मतदाता जन चेतना अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज उपस्थित रहे। कार्यशाल में जिला अध्यक्ष हंसराज ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे नव मतदाता जन चेतना अभियान को हम सब कार्यकर्तों को मिलकर सफल बनाना है। हमे घर घर जाकर जनसंपर्क करके नए वोटो को बनवाने का काम करना है।उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा से बीस हजार नए वोटो को बनवाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर ज़िम्मेदारी दी।उन्होंने कहा कि हमें नए वोटो को बनवाना है तथा फर्जी वोटो को कटवाना है। वोटों को ऑनलाइन फॉर्म भरकर भी बनवाना सकते हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार ने कहा कि हमें पार्टी द्वारा चलाए जा रहे नव मतदाता जन चेतना अभियान को सफल बनाना है। हमे प्रत्येक बूथ पर 50-50 नए वोटो को बनवाना है। नगर अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग के साथ लगकर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे नव मतदाता जन चेतना अभियान के कार्यक्रम को सफल बनाना है।उन्होंने बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हंसराज जाटव,सुरेश चंद्र गंगवार, जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पांडे,जगपाल यादव ,मनोज पांडेय, चन्द्र प्रकाश शर्मा, सुभाष भटनागर, राजकुमार माहेश्वरी, देवेंद्र सिंह,दिनेश पांडेय,अरविंद गंगवार, विजय पाल राजपूत, आशीष गंगवार, राजीव गंगवार, वीरपाल गंगवार, सुरेश पटेल, ब्रजेश गंगवार, टेकचंद गंगवार,हरदेव सिंह, राजू पांडेय, रामबहादुर गंगवार,पवन पाठक,मोहर सिंह, शुभम गंगवार,अमन गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।
IMG-20231019-WA0118.jpg