पेड़ से लटका मिला लड़की का शव, गांव के लड़के की छेड़खानी से थी परेशान

in #ps2 years ago

Screenshot_20220911-031811_1DM.jpg

झांसी। जनपद के रक्सा थाना क्षेत्र में पेड़ से फांसी पर लटका एक लड़की का शव मिला। उसने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या हुई। यह स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों के मुताबिक मृतका को गांव का एक लड़का छेड़खानी करते हुए परेशान करता था। आपको बताते चलें कि झांसी जनपद के रक्सा थानान्तर्गत ग्राम गुढ़ा में रहने वाली लड़की का शव पेड़ से फांसी पर लटका मिला। जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी पर लटक रहे शव को कब्जे में लिया। इसके बाद घटना की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका के पिता का कहना है कि उसकी बेटी को गांव में रहने वाला एक लड़का अक्सर छेड़खानी करते हुए परेशान करता था। जिसका उलहना आरोपी के परिवार को भी दिया गया। लेकिन कोई असर नहीं हुआ। विगत दिवस वह खाना देने जब खेत आ रही थी तब भी उसे आरोपी लड़के ने रोका था। बेटी की हत्या हुई या फिर उसने आत्महत्या की यह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल बेटी की मौत का कारण आरोपी लड़के द्वारा छेड़खानी कर परेशान करना बताया जा रहा हैं।