इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़ने में थी होशियार
झांसी। महानगर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मृतका पढ़ने होशियार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरु कर दी है। आपको बता दें कि वह जनपद के प्रेमनगर थानान्तर्गत नैनागढ़ चौकी क्षेत्र में रहने वाले मुकेश राजपूत की 17 वर्षीय बेटी प्रियंका इंटरमीडिएट की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक प्रियंका पढ़ने में काफी होशियार थी। विगत दिवस उसका अंतिम पेपर था। वह परीक्षा को लेकर काफी दवाब थी। आशंका जताई जा रही है कि उसने घर में पंखे से फांसी लगा ली। इससे पहले उसे देखा जाता उसकी मौत हो गई।