अविवाहित दिव्यांग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
झांसी। जनपद के रक्सा थाना क्षेत्र में रहने वाले अविवाहित दिव्यांग ने घर में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरु कर दी है। झांसी जनपद के रक्सा थानान्तर्गत ग्राम अमरपुर में लगभग 26 वर्षीय कल्याण सिंह दिव्यांग था। वह अविवाहित था। परिजनों के मुताबिक परिवार के सदस्य खेत पर गए हुए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर उसने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। उसका भाई जब उसके कमरे में पहुंचे तो वहां उसे फांसी पर लटका देखा। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। मृतक ने फांसी क्यो लगाई यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।