राष्ट्रपति चुनाव में क्रास वोटिंग, कुछ विधायकों ने दिया द्रौपदी मुर्मू को वोट

देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहा है। संसद भवन और राज्य की विधानसभाओं में वोटिंग जारी है। पीएम नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई सांसद और केंद्रीय मंत्री वोट डाल चुके हैं। कई राज्यों के सीएम भी मतदान कर चुके हैं।
3.jpg
राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है। वोटों का गणित देखे तो द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मानी जा रही है। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो वह आदिवासी समुदाय की देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली शख्सियत होंगी। मतदान के बाद सभी राज्यों से मत पेटियां दिल्ली लाई जाएंगी और 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।
1.jpeg

बंगाल में भाजपा और यूपी में सपा को क्रॉस वोटिंग का डर
बंगाल में भाजपा ने क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए पहले विधायकों को कोलकाता में एक होटल में रखा, फिर सभी को विधानसभा लाकर वोटिंग करा रही है। पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा और स्वपन मजूमदार को क्रॉस वोटिंग रोकने की जिम्मेदारी सौंपी है।1.jpeg