राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर जमकर हंगामा हो रहा है

in #president2 years ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर जमकर हंगामा हो रहा है। संसद के बाहर और IMG_20220728_151806_515.jpgअंदर इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता कांग्रेस पर लगातार हमला बोल रहे हैं। लोकसभा और राज्यसभा में भी आज इसको लेकर जोरदार हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। अधीर रंजन की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की।

सदन में स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच तीखी बहस भी हुई है। एक टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी से कहा, "You don't talk to me"। बता दें कि संसद में भारी हंगामे के चलते कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।

वहीं, सोनिया और स्मृति के बीच हुई बहस के बारे में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी जानकारी दी है। निर्मला ने कहा, 'हमारे कुछ लोकसभा सांसदों को खतरा महसूस हुआ जब सोनिया गांधी हमारी वरिष्ठ नेता रमा देवी के पास यह जानने के लिए आईं कि क्या हो रहा था, इस दौरान हमारा एक सदस्य वहां पहुंचा और उन्होंने (सोनिया गांधी) कहा "You don't talk to me"

#WATCH | Some of our Lok Sabha MPs felt threatened when Sonia Gandhi came up to our senior leader Rama Devi to find out what was happening during which, one of our members approached there & she (Sonia Gandhi) said "You don't talk to me": Union Finance Minister Nirmala Sitharaman pic.twitter.com/WxFnT2LTvk

कैसे हुई सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच बहस?

संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सोनिया गांधी भाजपा नेता रमा देवी के पास गईं और कहा कि जब अधीर रंजन पहले ही माफी मांग चुके हैं, तो उन्हें इसमें क्यों घसीटा जा रहा है? उस वक्त स्मृति ईरानी भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तभी सोनिया गांधी ने उनसे बात न करने के लिए कहा। सूत्रों ने बताया कि बाद में विपक्षी बेंच से एनसीपी की सुप्रिया सुले और सरकार की ओर से प्रह्लाद जोशी ने आक्रोशित सदस्यों को शांत कराया।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्मृति ईरानी पर अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, 'आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया! लेकिन क्या स्पीकर इसकी निंदा करेंगे? क्या नियम सिर्फ विपक्ष के लिए होते हैं?'

आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया! लेकिन क्या स्पीकर इसकी निंदा करेंगे? क्या नियम सिर्फ विपक्ष के लिए होते हैं?

अधीर रंजन ने दिया था विवादित बयान

दरअसल, अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अधीर ने अपने बयान पर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा, 'दो दिन से जब हम विजय चौक के तरफ जा रहे थे। हमसे पूछा जा रहा था कि आप कहा जा रहे हैं। हम उनसे कह रहे थे कि हम राष्ट्रपति भवन जाना चाहते हैं और राष्ट्रपति से चाहते हैं। कल मुझसे गलती से ये शब्द निकला था।'

अधीर ने आगे कहा कि मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं। वहीं, सोनिया गांधी ने अधीर रंजन का बचाव करते हुआ कहा कि उन्होंने माफी मांग ली है।

#WATCH | "He has already apologised," says Congress interim president Sonia Gandhi on party's Adhir Chowdhury's 'Rashtrapatni' remark against President Droupadi Murmu pic.twitter.com/YHeBkIPe9a

सोनिया गांधी से इस्तीफे की मांग

संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही गुरुवार को स्मृति ईरानी का रौद्र रूप देखने को मिला। स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन की टिप्पणी पर बोलते हुए कांग्रेस पर जमकर शब्द बाण चलाए। स्मृति ने कहा, 'सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी दी।' केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि राष्ट्रपति पद का उम्मदीवार बनते ही द्रौपदी मुर्मु कांग्रेस पार्टी के घृणा का केंद्र बन गईं। कांग्रेस नेताओं ने मुर्मू को कठपुतली कहा है।