12 जनपथ: रामविलास पासवान का पुराना बंगला होगा रामनाथ कोविंद का अगला ठिकाना

in #president2 years ago

: द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को नया राष्ट्रपति मिल गई है। आज उन्होंने राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म हो चुका है। उन्हें अब राष्ट्रपति भवन छोड़ना होगा। खबरों की माने तो उनका अगला ठिकाना 12 जनपथ होगा। 12 जनपथ कई सालों तक केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान का रहा। वो कई बर्षों तक वहां रहे।

रामविलास पासवान के देहांत के बाद उनके भाई पशुपति पारस ने बगावती तेवर दिखाए। चिराग पासवान से दुरी बना ली और नीतीश कुमार की सरकार में शामिल हो गए। चाचा- भतीजे में खुद को उनका असली राजनीतिक उत्‍तराधिकारी साबित करने की होड़ अभी भी जारी है।

चिराग पासवान से खाली करवाया गया बंगला

12 जनपथ का बंगला अगस्त 2021 में यह बंगला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित हुआ था। हालांकि, जमुई से लोकसभा सांसद और पासवान के बेटे चिराग पासवान ने बंगला खाली नहीं किया। जिसके चलते यहां शिफ्ट नहीं हो सके थे। इसके बाद उन्होंने 32, पृथ्वीराज रोड स्थित नए पते का रुख किया। इस साल जून में ही शहरी मामलों के मंत्रालय ने घर को खाली करने की प्रक्रिया पूरी की है।

सोनिया का आवास 10 जनपथ से है नजदीक

इसके बाद हाई कोर्ट ने पासवान परिवार को बंगला खाली करने को कहा। चिराग ने घर खाली करने के लिए और समय की मांग की थी। इस आवास पर रामविलास पासवान करीब 3 दशक तक रहे थे। कोविंद को जून में यह बंगला आवंटित किया गया था और उनके शिफ्ट होने की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो जाएगी। खास बात है कि 12 जनपथ को मध्य दिल्ली के लुटियन्स स्थित बड़े बंगलों में से एक माना जाता है। वहीं, सोनिया का आवास 10 जनपथ थोड़े ही नजदीक स्थित हैIMG_20220725_155901.jpg

Sort:  

https://wortheum.news/@sumitgarg#
Please follow me and like my News 👆👆👆