"दीदी अगर राष्ट्रपति बनीं तो आदिवासियों के लिए होगी गर्व की बात": द्रौपदी मुर्मू के परिजन

in #president2 years ago

IMG_20220718_005103.png

NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार बनाई गई है. उनकी सीधी टक्कर विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है. जानकार मान रहे हैं कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव बेहद रोचक होने जा रहा है. उधर, द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि देश के दस करोड़ आदिवासी उन्हें राष्ट्रपति बनाए जाने से बेहद खुश हैं. वहीं, यशवंत सिन्हा ने सभी सांसदों और विधायकों से अपील की है कि वो इस बार संविधान और उनकी अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर ही वोट करें. इन सब के बीच राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले Media ने द्रौपदी मुर्मू के गांव का दौरा किया और उनके परिजनों से बात की. द्रौपदी मुर्मू का पैतृक गांव उपरबेड़ा, ओड़िसा और झारखंड की सीमा पर है. हालांकि उनके भाई पास के शहर में घर बनाकर रह रहे हैं लेकिन उनके परिवार से अभी भी कई ऐसे लोग हैं जो गांव में उनके घर में रहते हैं.
अगर वो देश की राष्ट्रपति बनतीं हैं तो वो आदिवासी समाज से इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला होंगी. वहीं वो दूसरी महिला होंगी जो देश की राष्ट्रपति बनी. वो अपने गांव से कॉलेज जाने वाली पहली महिला था. इसके बाद वो राजनीति में आई. वो बीजेपी की तरफ से दो बार विधायक रहीं. इसके बाद उन्हें राज्यपाल भी बनाया गया. बता दें कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार इस दौरान द्रौपदी मुर्मू के परिजनों ने अपनी भावनाएं साझा की..