डॉ०लोहिया के 112वें जन्मदिवस पर सपाईयों ने उनकी प्रतिमा पर किया पुष्पांजलि अर्पित

in #prayagraj2 years ago

इलाहाबाद / प्रयागराजIMG-20220323-WA0024.jpg
समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के संयुक्त नेत्रित्व मे सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ०राम मनोहर लोहिया के 112वें जन्मदिन पर सिविल लाईन्स बस अड्डा चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनहे याद किया।बड़ी संख्या मे सपाईयों ने जहाँ उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया वहीं डॉ लोहिया के योगदान की चर्चा भी की।ज़िला कार्यालय पर गोष्ठी मे श्री योगेश ने कहा की डॉ लोहिया ऐसे चिन्तक थे जिन्होने 23 मार्च को घटित भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव की शहादत पर अपना जन्मदिन समर्पित कर दिया। महासचिव रवीन्द्र यादव ने कहा आज डॉ०राम मनोहर लोहिया के त्याग विचार और संदेश को आत्मसात करने की ज़रुरत है।भगत सिंह और डॉ लोहिया मे कई समानताएं थीं उनकी कार्यप्रणाली ,व्यक्तित्व सोच एवं जीवनशैली एक थी।वह दोनो ऐसे समाज की स्थापना चाहते थे जिसमे शोषण भेदभाव और असमानता न हो।वह समता मूलक समाज की संरचना के पक्षधर थे।गोष्ठी मे कई अन्य वक्ताओं ने भी डॉ०राम मनोहर लोहिया और 23 मार्च को देश के शहीद रणबांकुरों भगत सिंह ,राजगुरु व सुखदेव की जीवनशैली पर विस्तृत प्रकाश डाला।कार्यक्रम में योगेश चन्द्र यादव ,सै०इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव ,विधायिका गीता पासी ,सन्दीप यादव ,महबूब उसमानी ,सबीहा मोहानी ,निशा शुक्ला ,सुषमा यादव ,सविता कैथवास ,शाहिद प्रधान ,तारिक सईद अज्जू ,रमाकान्त पटेल ,मो०ज़ैद ,सै०मो०अस्करी ,ओ पी यादव ,राजू पासी ,सुरेन्द्र सिंह ,जयभारत यादव ,सै०आसिफ हुसैन ,क़ासिम रज़ा आदि नेतागण उपस्थित रहे।