पिता का ख्वाब हुआ पूरा, भाई-बहन एक साथ बने एसडीएम

in #prayagraj2 years ago

Wortheum news:: प्रयागराज: गांव में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह का संघर्ष रंग लाया। उनके दो बच्चे एक साथ प्रशासनिक अधिकारी SDM बन गए। उनके पुत्र विवेक कुमार सिंह UP PCS-2021 में टॉप टेन में जगह बनाते हुए आठवीं रैंक हासिल की है। वहीं, पुत्री संध्या सिंह ने भी 12वीं रैंक प्राप्त कर SDM बन गई। भाई-बहन की बड़ी उपलब्धि से परिजनों के साथ-साथ नाते रिश्तेदार की खुशी दोगुनी हो गई है।

pcs-1-94980917.jpg

मूल रूप से मेजा के तेंदुआ कला गांव में रहने वाले शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। पहले वह प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य करते थे। बाद में उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर अपना निजी विद्यालय खोल लिया। उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह घरेलू महिला हैं, लेकिन बच्चों को शैक्षणिक माहौल देने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। बेटियों की शिक्षा को लेकर गम्भीर हैं। आठवीं रैंक हासिल करने वाले विवेक कुमार सिंह का यह दूसरा प्रयास था, जबकि उनकी बहन संख्या ने पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर ली है।

संध्या सिंह ने बताया कि बड़े भाई विवेक कुमार सिंह ने उन्हें तैयारी करवाई। उन्होंने आपस में मिलकर सभी विषयों पर डिस्कस करते थे। कमियों को दूर करने का प्रयास करते थे। साथ ही सेल्फ स्टडी को अपना हथियार बनाया। परिवार का सकारात्मक माहौल इसमें बहुत काम आया। विवेक कुमार सिंह ने नैनी के माधव ज्ञान केंद्र से दसवीं की पढ़ाई करने के बाद प्रयागराज के ज्वाला देवी इंटर कॉलेज से इंटर मैथ से किया। उसके बाद 2019 में गाजियाबाद के आरकेजीआइटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। दसवीं के बाद से ही वह प्रशासनिक अधिकारी बनने का ख्वाब देखने लगे थे। बीटेक पूरा कर सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए।