गौवंश को बचाने के लिए डीएम ने लगाई अधिकारी की क्लास

in #prayagraj2 years ago

IMG_20220513_182223.jpgगोवंश के संवर्धन और संरक्षण के लिए जिले में बनाई गई गौशालाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए डीएम प्रयागराज संजय खत्री ने शुक्रवार गौशाला का औचक निरीक्षण किया। डीएम संजय खत्री ने यमुना पार इलाके के जसरा विकास खंड के कांटी गांव में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद मीडिया से मुखातिब डीएम ने गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया है। डीएम कहा है कि यहां पर गोवंश को रखने के लिए पर्याप्त शेड मौजूद हैं। उन्होंने बीमार गोवंश, बछड़ों और गाभिन गोवंश के लिए अलग से शेड बनाने का निर्देश दिया है। डीएम ने ऐसे गोवंश के पोषण का भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गो वंश की लगातार स्वास्थ्य जांच करने का भी निर्देश दिया है। डीएम ने कहा है कि इस गोवंश आश्रम स्थल में एक माह का भूसा और चारा उपलब्ध है। डीएम ने मानसून से पहले पशुओं के लिए चारे की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही साथ गोवंश आश्रय स्थल में साफ-सफाई भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। डीएम ने दिए गए निर्देशों पर अधिकारियों से एक माह में कार्यवाही कर रिपोर्ट भी मांगी है।

IMG_20220513_182239.jpgIMG_20220513_182303.jpg