प्रयागराज के शंकरगढ़ थाने के दोरागा की गुंडागर्दी महिला को घर में घुश कर पीटा

in #prayagraj2 years ago

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवरा गांव में जहां अतिक्रमण को हटाने को लेकर 10 मई को जहां राजस्व टीम व पुलिस टीम पर पथराव को लेकर के पुलिस के द्वारा देवरा गांव के ही रहने वाले राजकरण यादव व उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर राजस्व निरीक्षक प्राची केसरवानी के प्रार्थना पत्र पर जहां संगीन धाराओं में नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
वही चार लोगों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने के उपरांत न्यायालय भेजा गया। जहां पर न्यायालय के द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को जेल भेजा गया।
वहीं पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में विकास यादव नामक युवक भी शामिल था जिसकी नौ मई को सादी हुई थी और वह भारतीय सेना का जवान भी है, उसे भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
वही सोशल मीडिया पर देवरा गांव में हुई घटना को लेकर के कई वीडियो वायरल हुई। जिसमें पुलिस पर ही वीडियो देखने के बाद लोग बर्बरता करने का आरोप लगाने लगे।
जिसको देखते हुए आज समाजवादी पार्टी का एक डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मिलने के लिए देवरा गांव पहुंचा जिसमें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चंद्र यादव व मेजा से सपा के विधायक संदीप सिंह पटेल के साथ-साथ अन्य पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे।
वही जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव के द्वारा गांव में पहुंचकर वहां पीड़ित परिवार से मिलते हुए उन्हें आश्वासन दिलाया कि उनके साथ जो भी बर्बरता हुई है उसका समाजवादी पार्टी के द्वारा विरोध किया जाएगा।
वही महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले शंकरगढ़ थाने के उपनिरीक्षक के विरुद्ध भी कार्यवाही शासन के द्वारा कराई जाएगी। उनके द्वारा वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए गए और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की बात उनके द्वारा कही गई।IMG_20220516_191557.jpgIMG_20220516_191613.jpgIMG_20220516_191629.jpg