प्रयागराज:जुमा की नमाज बाद भड़की हिंसा,उपद्रवियों की भीड़ ने पथराव कर बमों से किया हमला,कई घायल

in #prayagraj2 years ago

Screenshot_20220610-214710_Google.jpg

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश को ना जाने किसकी नजर लग गई है... बीते शुक्रवार को जहां कानपुर में जुमे की नमाज अदा करने के बाद दंगा भड़का तो वही आज धार्मिक नगरी प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर पत्थरबाजी करने लगे इसके साथ ही कई सरकारी वाहनों में आग लगा दी जिससे पूरे जिले में भय का माहौल व्याप्त हो गया.... भड़की हिंसा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक और अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश सहित तमाम अधिकारी चोटिल हो गए...पीएसी के वाहन समेत 7 से ज्यादा गाड़ियों को फूंक दिया गया। आगजनी की गई। हालात इतने बिगड़ गए कि एडीजी को बंदूक उठानी पड़ी। अर्धसैनिक बलों के कई जवान भी पथराव में चोटिल हुए हैं। उधर, मुरादाबाद और सहारनपुर में भी नमाज के बाद भीड़ हिंसक हो गई। वहां पथराव के बाद हालत नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

Screenshot_20220610-214724_Google.jpg

उत्तर प्रदेश में उपद्रवियों द्वारा जो माहौल खराब किया गया वह बिल्कुल भी बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।। प्रयागराज की घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ हरकत में आ गए।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि उपद्रवियों को किसी भी तरीके से बख्शा नहीं जाए और जिले में किसी भी तरह की कोई अनहोनी घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी...
Screenshot_20220610-214644_Google.jpg

प्रयागराज हिंसा के बाद सीएम योगी ने दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गृह विभाग ने सभी डीएम से नमाज के बाद की रिपोर्ट मांगी है।प्रयागराज के अटाला इलाके में भड़की हिंसा में हमलावरों ने देसी बमों से पुलिस पर हमला किया है। एडीजी प्रेम प्रकाश का गनर पथराव में गंभीर रूप से घायल हो गया। आईजी प्रयागराज राकेश सिंह पत्थर लगने से बुरी तरह चोटिल हुए।डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी अजय कुमार को पत्थर लगा। हिंसक भीड़ ने सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। उनको फूंक दिया। गलियों में घरों की छतों से पथराव किया गया। पुलिस ने भी जवाब में पत्थर फेंके। उपद्रवियों ने PAC की गाड़ी को आग लगा दी।पुलिस प्रशासन की दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की, पीएसी की गाड़ी समेत आठ वाहन फूंक दिए।

प्रयागराज में जुमे की नमाज के पूर्व तक शांति थी। जुमे की नमाज के बाद अटाला इलाके में लोग गुट बनाने लगे। इसी दौरान पथराव शुरू कर दिया गया। अचानक पथराव शुरू होने से अफरा-तफरी मच गई। जिसे जहां मौका मिला उधर ही भागने लगा। हालांकि पुलिस ने पथराव करने वालों को समझाने का प्रयास किया तो उन्‍होंने पुलिस से झड़प कर ली।पुलिस ने जब सख्‍ती बरती और खदेड़ा ताे लोग गलियों में घुस गए। थोड़ी देर बार फिर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए कुछ लोगों को खदेड़ दिया, लेकिन गली में घुसे लोगों ने फिर पथराव शुरू कर दिया।

हमले में आईजी समेत 18 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस व आरएएफ ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया, तब जाकर तीन घंटे बाद बवाल शांत हुआ। देर शाम तक 13 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिलाओं ने भी प्रदर्शन किया...