संसद में कुल 99.18 प्रतिशत मतदान

in #pratibha2 years ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मोदी बोले-सोमवार शाम तक देश भर से संसद में मतपेटियां पहुंचेंगी
द्रौपदी मुर्मू 2009 से केंद्र की सक्रिय सदस्य हैं। भारत के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए सोमवार को मतदान हुआ। द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।
नई दिल्लीः राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव हर जगह शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण ढंग से आयोजित हुआ, संसद में कुल 99.18 प्रतिशत मतदान है। आज (सोमवार) शाम तक देश भर से संसद में मतपेटियां पहुंचेंगी।

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में 736 मतदाताओं (727 सांसदों, नौ विधायकों) को संसद में मतदान के लिए अनुमति दी गई, 728 (721 सांसदों, 9 विधायकों) ने मतदान किया। सड़क और हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचेंगी मत पेटियां, उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे। सनी देओल समेत 8 सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं किया है।

भारत के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है। मतदान 10 बजे आरंभ हुआ और प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले मतदान किया। मतदान की यह प्रक्रिया पांच बजे समाप्त हुई।
कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज सुबह व्हीलचेयर की मदद से संसद भवन पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।