कोटडी में चिराली समूह का गठन कर दी जानकारी

in #pratapgarh2 years ago

IMG-20221010-WA0091.jpg

प्रतापगढ़, 10 अक्टूबर। अरनोद उपखण्ड की ग्राम पंचायत कोटड़ी में चिराली समूह का गठन किया गया। चौकी प्रभारी भंवरसिंह ने महिला हिंसा, डायन प्रथा व घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ हिंसा से संबंधित कानून नियम के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान सरपंच दुर्गाबाई, ग्राम विकास अधिकारी सचिव रमण पटेल, फूलचंद पाटीदार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुनीता चौधरी, एएनएम. ललिता मीणा, ग्राम साथिन संगीता आचार्य, आशा सहयोगिनी.विद्या, बुलबुल टेलर, कांता मीणा, कार्यकर्ता गुणमाला जैन, अनुषा राठौड़, संगीता शर्मा, सुरक्षा सखी बीनू कुंवर, स्वास्थ्य मित्र रमेश चंद्र मेनारिया, सहायिका हेमलता गिरी, ममता शर्मा व अयोध्या सेन उपस्थित रही।


Sort:  

अपने साथ जुड़े सभी साथियों की खबरों को लाइक करें कमेंट करें और फॉलो भी करे।