कासगंज -पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।

in #poltical2 years ago

कासगंज - जिले केIMG-20220821-WA0044.jpg कस्बा सिढ़पुरा में चेयरमैन केम्प कार्यालय पर रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि मिथुन गुप्ता ने कल्याण सिंह के जीवनी के बारे में विस्तार से बताया एवं कहा कि उन्होंने किस तरह से भाजपा सरकार को आगे बढ़ाने का कार्य किया। कल्याण सिंह को सच्चे राम भक्तों की श्रेणी में गिना जाता है।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन गुप्ता, नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल प्रतिनिधि शम्मी कपूर गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि मिथुन गुप्ता, सुधीर बाबू गुप्ता, नितिन गुप्ता, भोला शंकर गुप्ता, सूरज पाल गुप्ता, यश, गोविंद गुप्ता, संदीप बाबा, नितिन, योगेश श्रीवास्तव, छोटू दुबे, चंदन दुबे, सनोज चौहान, ओपी शर्मा, ओमपाल सभासद, नवीन तिवारी, अंकुर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।