कासगंज - अतरौली में बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा अनावरण में शामिल हुए जिले के भाजपाई

in #poltical2 years ago

IMG-20220823-WA0041.jpg
कासगंज। पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर अतरोली में स्थापित की गई प्रतिमा के अनावरण में कासगंज के भाजपा नेता भी शामिल हुए हैं। भाजपा नेताओं ने बाबूजी की प्रतिमा के साथ ही वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। कासगंज से प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेताओं में जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, हरिओम वर्मा, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला , रामनिवास राजपूत, महेंद्र सिंह राना, शरद गुप्ता, केपी सिंह, श्याम सुंदर गुप्ता, डीएस लोधी, केके सक्सेना समेत अन्य शामिल हैं।