अध्यक्ष पद चुनाव दिखावा, कांग्रेस पर परिवारवाद का छाया

in #politics2 years ago

IMG-20221020-WA0021.jpgदेवरिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सिर्फ दिखावा है। नए अध्यक्ष पर भी परिवार का छाया रहेगा।
भाजपा अध्यक्ष चौधरी देवरिया में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। कहा कि कांग्रेस कभी परिवार की छाया से अलग नहीं रही है और न रहेगी। हालांकि यह उसका आंतरिक मामला है। नए अध्यक्ष का कोई खास मतलब नहीं रहेगा।
चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी भी परिवारवाद से अछूता नहीं है मुलायम सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उसके बाद अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बने यहां भी परिवारवाद का बोलबाला है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में किसी को कोई रोक नहीं है कोई अछूत नहीं है ओमप्रकाश राजभर के सवाल पर कहा कि यदि कोई पार्टी में आना चाहता है तो उसका स्वागत है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार पलटू राम हैं। उनकी छवि पलटू राम की है उनका स्वभाव अलग है कभी किसी के साथ और कभी किसी और साथ कोई गठबंधन या नजदीकी का कोई फिलहाल कोई स्थिति नहीं है।

निकाय चुनाव में ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी भाजपा:
चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिनों में 5 सीटों पर होने वाले स्थानीय निकाय 2 सीट शिक्षक निर्वाचन एवं तीन स्नातक निर्वाचन सीटों पर ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। इसकी पूरी तैयारी की जा रही है। नए मतदाता बनाने का काम शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी पूरी दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। अभी तक 16 नगर निगमों में से 14 पर भारतीय जनता पार्टी है, आने वाले चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर जीतने की रणनीति बना रही है। इसके अलावा प्रदेश के 200 नगर पालिकाओं को भी चिन्हित कर भाजपा के सिंबल पर पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में प्रत्याशियों को उतारेगी। कोशिश की जा रही है कि नगर निकाय के सभी नगरों के वार्डों में भाजपा का बहुमत हो। इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रणनीति तैयार की गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के तहत मनाया गया। जिसमें विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी और अच्छा करने की चुनौती है। इस दिशा में काम किया जा रहा है।