कांग्रेसियों ने झांसी में बढ़ते अपराध और पुलिस उत्पीड़न के चलते एसएसपी से की मुलाकात

in #politics2 days ago

1000417442.jpg

झांसी। झांसी जनपद में बढ़ते अपराध तथा पुलिस उत्पीड़न के साथ-साथ जनपद में बढ़ते नशे के कारोबार एवं अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस मंडल पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर मजहर अली शामिल रहे।

1000417443.jpg

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जनपद में पुलिस का उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है, महिलाएं सुरक्षित नहीं है, नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है जिससे झांसी के युवा नशाखोरी की शिकार हो रहे हैं। इसके साथ-साथ साइबर क्राइम भी तेजी से बढ़ रहा है। शीघ्र ही इन बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करने की जरूरत है।