समाजवादियों ने शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति को किया नमन

in #politics11 days ago

1000393344.jpg

झांसी। समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर शिक्षक सभा के तत्वाधान में देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती "शिक्षक दिवस" के रूप में मनाई गई। वहीं बुजुर्ग शिक्षकों का सम्मान भी किया गया, साथ ही भारतीय क्रांतिकारी बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि भी दी गई।

1000393346.jpg

आपको बता दें कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला ने की एवं बुजुर्ग शिक्षकों में प्रोफेसर एचडी भारतीय बिपिन बिहारी डिग्री कालेज, मनोज कुमार माथुर सुभाष इण्टर कॉलेज पूंछ, श्रीराम सिया यादव पूर्व प्राचार्य राजकीय इंटर कॉलेज झांसी, कल्याण सिंह घोष शिक्षक मंगरा, दशरथ रजक बरुआसागर आदि शिक्षकों को शॉल, श्रीफल व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

1000393345.jpg

इस दौरान शिक्षक दिवस पर एचडी भारतीय, पूर्व प्रवक्ता शकील खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय पाल, जिला महासचिव विजय सिंह कुशवाहा, पूर्व नगर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कुशवाहा, अमित यादव, रामकुमार अहिरवार, सुरेंद्र कश्यप, प्रवीण पाठक आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा, मोहर सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अयान अली हाशमी, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सैयद अली, यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष अनिकेत चौधरी, विकास यादव, गौरव यादव आदि मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लखन लाल यादव ने किया और अंत में प्रदेश सचिव श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।