कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया महिला कांग्रेस का 40वां स्थापना दिवस

in #politics4 days ago

1000412459.jpg

झांसी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में जिला एवं शहर महिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में एआईसीसी सदस्य एवम प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य एवं महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सरला भदौरिया की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस का 40वां स्थापना दिवस मनाया गया।

1000412454.jpg

इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने महिलाओं को मजबूत करने के लिए देश भर में ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है और उनके हक और अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रही हैं। देश की आधी आबादी को पूरा हक मिलना चाहिए जिसके लिए महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष करेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सरला सिंह भदोरिया ने कहा कि महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान के अवसर पर हम प्रत्येक 5 वर्ष तक की महिलाओं को महिला कांग्रेस का सदस्य बनाने जा रहे हैं। जिससे नाबालिगो के साथ हो रहे अत्याचार पर लगाम लगा सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता में भागेदारी के लिये महिलाओं को 33% आरक्षण शीघ्र प्रदान करें। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा एवं महिला कांग्रेस नेताओं ने शैलेंद्र वर्मा और शीलू को अनुसूचित जाति विभाग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर माला पहनाकर एवं पुष्प भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर किश्वर जहां सिद्दीकी, शमशाद बेगम, मुन्नी कनौजिया, शहनाज हुसैन, शमीम बानो, राजेश रानी, कल्याणी देवी, सलमा बेगम, क्रांति कुशवाह आदि मौजूद रही। वहीं, कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष आशिया सिद्धिकी ने किया।