भाजपा की संविधान बदलने की साजिश हुई नाकाम : डॉ चंद्रपाल सिंह यादव

in #politics3 months ago

Screenshot_20200724-200452_WhatsApp.jpg

झांसी। कृभको के चेयरमैन और समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों से स्पष्ट है कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी की संविधान को बदलने की साजिश को नाकाम कर दिया है। जनता भाजपा की जुमलेबाजी से आजिज आ गई थी। भाजपा सरकार अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतर रही थी। जनता ने इसका जवाब सपा और इंडिया गठबंधन को दिए वोटों के माध्यम से दिया हैं। भाजपा का झूठ का किला ढह गया है। अब प्रदेश सरकार की भी उलटी गिनती शुरू हो गई है। इसके अलावा झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन को मिली हार पर उन्होंने कहा कि माहौल पूरी तरह से गठबंधन के पक्ष में बना हुआ था। लेकिन, प्रबंधन की कमी की वजह से प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

Sort:  

Plz, like my news

Plz like