मुलायम सिंह यादव का हुआ निधन

in #politics2 years ago

सपा संस्थापक व 3 बार यूपी के #मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का निधन

मुख्यमंत्री योगी ने की 3 दिन के राजकीय #शोक की घोषणा की1665392631519.jpg


समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और तीन बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का आज सुबह 8: 15 बजे निधन हो गया। नेताजी को यूरिन संक्रमण, ब्‍लड प्रेशर की दिक्‍कत और सांस लेने में तकलीफ की वजह से दो अक्‍टूबर को मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। नौ दिन तक मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहने के बाद नेताजी ने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन से देश भर में उनके समर्थकों और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर विभिन्‍न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़कर काम करने वाले राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

मुलामय सिंह यादव का राजनीतिक सफ़र

1967 में पहली बार उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर से विधायक बने

1996 तक मुलायम सिंह यादव जसवंतनगर से विधायक रहे

पहली बार वे 1989 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने

1993 में वे दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने

1996 में पहली बार मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ा.

1996 से 1998 तक वे यूनाइटेड फ़्रंट की सरकार में रक्षा मंत्री रहे

उसके बाद मुलायम सिंह यादव ने संभल और कन्नौज से भी लोकसभा का चुनाव जीता

2003 में एक बार फिर मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने

मुलायम सिंह यादव 2007 तक यूपी के सीएम बने रहे

इस बीच 2004 में उन्होंने लोकसभा चुनाव भी जीता, लेकिन बाद में त्यागपत्र दे दिया

2009 में उन्होंने मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते भी

2014 में मुलायम सिंह यादव ने आज़मगढ़ और मैनपुरी दोनों जगह से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते भी.

बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी.

2019 में उन्होंने एक बार फिर मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते