हरदोई

in #politics2 years ago

#निकाय चुनाव : भाजपा ने की बेनीगंज, कछौना नगर पंचायत, गोपामऊ व पाली नगर पालिका की बैठक

1666057911244.jpg


निकाय चुनाव के दृष्टिगति बेनीगंज, कछौना नगर पंचायत एवं गोपामऊ, पाली नगर पालिका की बैठक मुख्य अतिथि क्रमशः जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन एवं अनुराग मिश्र की मौजूदगी में सम्पन्न हुयी।

चुनाव संयोजक, चुनाव प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी, मतदाता सूची प्रमुख, बूथ प्रबंधन प्रमुखगणों की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा वैसे तो कहा जाता है कि भाजपा लगातार चुनावी मोड में रहने वाली पार्टी है और जब चुनाव आते हैं तब तो पार्टी अन्य पार्टियों से चुनाव में मीलों आगे निकल चुकी होती है। कहा, मैं सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं सदैव अपनी बढ़त कम ना होने दें। मतदाता सूची एवं बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही मंडल कार्यकर्ताओं को लाभार्थी संपर्क का सघन अभियान चलाते रहना है। पार्टी नेतृत्व की योजना के अनुसार सभी नगर निकाय की तैयारी हो जाये। इतने से भाजपा जिले की सभी निकायों में जीत का परचम अवश्य लहरायेगी। जिलाध्यक्ष के साथ बैठक में जिला संयोजक निकाय प्रकोष्ठ उमेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।