व्यापार मंडल की जिला महिला कार्यकारिणी का गठन

in #politics12 days ago

अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला महिला इकाई का गठन जिला अध्यक्ष कंचन गुप्ता व महामंत्री प्रमिला सिंह के नेतृत्व में हुआ। इसमें जिला संगठन मंत्री पिंकी, जिला कोषाध्यक्ष पूजा गौतम, जिला मंत्री साधना देवी, जिला उपाध्यक्ष सरिता, जिला उपाध्यक्ष अमरावती, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सोनी व सदस्य सुनीता व सुभद्रा को मनोनीत किया।जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ जिले की सभी बाजारों में महिला इकाई गठित कर संगठन को मजबूत करने की बात कही।
vayapara-madal-ma-mahal-karayakaranae-ka-sathasaya_f952ac90e1291d1299f6af9e79e8f678.jpeg