युवा संसद में हम दो हमारे दो बिल का प्रस्ताव पारित

in #politics8 days ago

अमेठी सिटी। गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को 26 वीं युवा संसद लगी। बच्चों ने संसद की तर्ज पर स्पीकर, पक्ष व विपक्ष की भूमिका का निर्वहन किया। सत्ता पक्ष की भूमिका में बैठे बच्चों ने योजनाएं गिनाईं तो विपक्ष ने सवाल उठाए। युवा संसद में बढ़ती आबादी पर चिंता जताते हुए हम दो हमारे दो बिल पास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद किशोरी लाल शर्मा ने किया।युवा संसद में आयुषी मिश्रा ने स्पीकर, आशुतोष गुप्ता ने प्रधानमंत्री, दिव्या शुक्ला ने नेता प्रतिपक्ष, आलोकिता सिंह ने सदन महासचिव के साथ 25 बच्चों ने सांसद की भूमिका निभाई। शपथ ग्रहण के बाद बांध परियोजना एवं बाढ़ विस्थापितों की समस्या एवं पुनर्वास नीति, बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए हम दो हमारे दो प्रस्ताव पर बिल पेश कर उसे पारित किया गया। नवोदय विद्यालय की प्रवजन नीति की महत्ता, इसकी संख्या एवं सफलता पर सदस्यों के सवालों का जवाब दिया गया। स्वास्थ्य पर बजट आवंटन एवं लक्षित योजनाओं पर पक्ष व विपक्ष पर चर्चा हुई।बच्चों की प्रस्तुति ने मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध दिया। इस मौके पर प्राचार्य पीके सिंह, उप प्राचार्य नित्यानदेश नारायण, योगेंद्र सिंह, शशिकांत सिंह, विकास श्रीवास्तव के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंंद्र मिश्र व धर्मेद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
navathaya-sakal-ma-haaa-yava-sasatha-karayakarama_1fcff1da51e266eb1ef8921da7792adc (1).jpeg