स्मृति ईरानी की जनसंवाद विकास यात्रा आज से

in #politics7 months ago

0ab14275c11100ede950c32ec28cf3d31694884914903658_original.jpg
केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी की जन संवाद विकास यात्रा एक बार फिर सोमवार से शुरू हो रही है। इसमें स्थानीय लोगों से संवाद करके उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि स्थानीय सांसद सोमवार की सुबह 11 बजे संग्रामपुर के टीकरमाफी में जनसंवाद विकास यात्रा में शामिल होंगी। भादर ब्लाॅक परिसर, भावापुर, रतापुर, सोनारी में जन संवाद विकास यात्रा में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री सीधे रामगंज पहुंचेंगी।

यहां पर लोगों से संवाद करने के बाद आधा दर्जन अन्य गांवों में विकास यात्रा के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद स्थानीय सांसद एचएएल गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। भ्रमण को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।