टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदले जा रहे संकेतक

in #politics14 days ago

अमेठी सिटी। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से कई ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इसी तरह बड़ी संख्या में पहले से लगाए गए संकेतांक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नए संकेतांक लगाने का कार्य किया जा रहा है।रायबरेली-गौरीगंज-सुल्तानपुर से टांडा तक संकेतांक बदलने का कार्य चल रहा है। सड़कों पर लगे संकेतांक सही रास्ता दिखाते हैं। इसमें स्कूल, अस्पताल, बाजार, स्टेशन, मोड़, घुमावदार, दाएं-बाएं, नो हार्न, धीरे चलिए आदि को इंगित करते हुए संकेतांक सड़क पर दिखते हैं। जिसमें समय के साथ बड़ी संख्या में यह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई जगहों पर लोगों ने संकेतांक उखाड़ दिए हैं।ब्लैक स्पॉट के पास अतिरिक्त संकेतांक लगाने का कार्य किया जा रहा है। फर्म के प्रमुख अजीत यादव ने बताया कि रायबरेली से टांडा तक कुल 665 संकेतांक या बोर्ड बदले जा रहे हैं। इससे लोगों को यात्रा के दौरान सहूलियत मिलेगी।
एनएचएआई रायबरेली के प्रोजेक्ट इंजीनियर विकल्प सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर कुल छह जगहों पर ब्लैक स्पाॅट चिह्नित किए गए हैं। जहां अतिरिक्त साइनेज लगाए जा रहे हैं।
sakataka-ka-hatata-karama_c1ccf09f14cc97c3338e4d107d720905.jpeg