सयुस ने चलाया सदस्यता अभियान

in #politics2 years ago

देवरिया। बुधवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओ की बैठक बसियवा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में संगठन के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में सपा सदस्यता अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाते हुए नि. पदाधिकारियो को जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस दौरान सभी ने एक स्वर से सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया । बैठक के दौरान सयुस के निवर्तमान पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर जी के हाथों अपने प्रारम्भिक सदयस्यता का नवीनीकरण कराया।
इस दौरान सम्बोधित करते हुए सदयस्यता अभियान के प्रभारी रमाशंकर विद्यार्थी राजभर ने कहा कि सयुस कार्यकर्ता अधिक से अधिक नौजवानों को पार्टी की सदस्यता दिलाये। सभी वर्गों के लोग सपा पार्टी से जुड़ना चाहते है , कार्यकर्ता गाँव - गाँव जाकर कैम्प लगाकर लोगो को सदस्य बनाये। सयुस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्रों के गावो व बूथों पर कैम्प लगाकर बड़ी संख्या में युवाओ को पार्टी का सदस्य बनाएंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार में बेरोजगारी का दंश झेल रहे नौजवानों की आखिरी उम्मीद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव है। बीजेपी के जनविरोधी नीतिओ से जनता परेशान है। प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी , भ्र्ष्टाचार, किसानों व महिलाओं के उत्पीड़न, खराब कानून व्यवस्था , जीएसटी, आदि से तंग आ चुकी है। सरकार से तंग प्रदेश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
इस दौरान पूर्व विधायक खोखा सिंह , अवनीश यादव, हुसैन अहमद, हरेन्द्र सिंह त्यागि, विवेके रंजन, अमरनाथ अमर, गिरीश जायसवाल, हरिकेवल, वीरेंद्र, रामाधार, इमामुद्दीन खान, पवन मिश्रा, इमरान लारी, गुड्डू, जितेश, दीपू, रवि, विक्कू, अनिल, मनोज, मोहन, इबरार सिद्दिकी, सुनील गौतम, अनिल वर्मा, शुभम वर्मा, विकास शर्मा, विनोद शर्मा, वरिष्ठ नेता रमाकांत राव, सन्नीप्रताप, महफूज आलम, हरिकेश्वर,अली अब्बास, श्रवण कुमार, मुकेश खरवार, संजय प्रसाद, गोलू मिश्रा , सदानंद खरवार, आजम अहमद, कृष्णमोहन शर्मा, आदि मुख्य रूप से रहे।
फोटो नंबर एक सदस्यता अभियान मैं बोलते मुख्य अतिथि