क्या बिखर जाएगा सपा का गठबंधन, जानें अखिलेश यादव से क्यों नाराज हैं ओम प्रकाश राजभर?
समाजवादी पार्टी का गठबंधन टूट की कगार पर है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे हैं। राजभर से पहले महान दल के केशव देव मौर्य भी सपा गठबंधन से अलग हो चुके हैं। वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव भी चुनाव के बाद से ही अखिलेश पर हमलावर रहे हैं।