जबलपुर नगर निगम का जितने का बजट नहीं उतने का कर्जा फिर भी दो-दो बार शपथ ग्रहण समारोह करवा रहा निगम

in #politics2 years ago

जबलपुर-नगर-निगम.jpg
(पवन डेहरिया)
लखनादौन/जबलपुर। जबलपुर नगर निगम (Jabalpur nagar nigam) में नव निर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह पर सियासत शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश की पहली नगर निगम जबलपुर के इतिहास में ये पहली बार यह होने जा रहा है कि, बीजेपी, कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद अलग अलग तारीख में अलग-अलग जगह पर शपथ लेंगे। सभी पार्षदों के लिए 7 अगस्त को वेटनरी ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया है। लेकिन बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम से यह कर किनारा कर लिया है कि, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से न कराकर किसी संवेधानिक दर्जे पर बैठे व्यक्ति से करानी थी।हठधर्मिता पर अड़ी बीजेपी को ये कतई बर्दाश नहीं हो पा रहा है कि उसके नव निर्वाचित पार्षद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ कि मुख्य अतिथि में वे शपथ ले, लिहाजा बीजेपी नगर निगम परिसर में अलग से 8 अगस्त को शपथ गृहण करने जा रही है। जिसमे प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव को बुलाया जा रहा है।

क्या जनता के पैसों की होली नहीं खेली जा रही

सवाल उठता है कि इस तरह जनता के पैसों की होली खेलना कहां तक जायज है। जितना नगर निगम का बजट नहीं है उससे ज्यादा उस पर करीब 350 करोड रूपए का कर्जा है। नगर निगम का सालाना बजट ही करीब 200 करोड़ रूपए का हैं। ऐसे में अलग अलग शपथ समरोह जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी नहीं तो क्या है। दोनों ही पार्टियों के बीच में फंसे अधिकारी मजबूरी में ही सही लेकिन कह रहे है कि, इस दोनों आयोजन में कोई खास खर्च नहीं आ रहा है, अपर आयुक्त का कहना है कि, इसमें महज 5 से 6 लाख खर्च हो रहा है।