पक्ष-विपक्ष मिलकर बनाएंगे ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश

in #politics2 years ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए हैं। दोनों अगर सकारात्मक भाव के साथ लोककल्याण के लिए कार्य करें तो उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के सर्वांगीण विकास के कार्यों को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाकर नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि 18वीं विधानसभा में हम सब मिलकर इस सदन की उच्च मर्यादाओं और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सतीश महाना का सर्वानुमति से निर्वाचन एक अच्छी शुरुआत है।20220329_205359.jpg