मंहगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन: सोनिया और राहुल काले पकड़े पहनकर संसद पहुंचे

in #politics2 years ago

NEWS DESK: WORTHEUM, PUBLISHED BY: HEENA MANSURI, 5TH AUG 2022, 12:16 PM IST

*कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स

- प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर इलाके को छोड़ पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू लगाई गई। दिल्ली पुलिस ने कहा कि, लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

- कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि, सरकार हमें महंगाई के खिलाफ विरोध करने से रोकना चाहती है, इसलिए लगातार कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है।

- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, राहुलजी ने जो कहा आप समझ लें कि देश में क्या हालात हैं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि देश में लोगों को लोकतंत्र समाप्त होते देखना होगा। देश में ED, इनकम टैक्स, CBI का आतंक है।

- दिल्ली, पटना, मुंबई, भोपाल समेत देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सांसदों का राष्ट्रपति भवन तक मार्च, PM हाउस घेरेंगे

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने प्रदर्शन को लेकर 2 स्तर पर रणनीति तैयार की है। पार्टी के सभी सांसद विजय चौक होते हुए राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। वहीं पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से PM हाउस तक जाएंगे। यहां वे PM हाउस का घेराव करेंगे।