शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार आज, संभावित मंत्रियों की लिस्ट जारी, फडणवीस को दिया जा सकता गृह विभाग

in #politics2 years ago

09_08_2022-shinde_fadnavis_22966215.jpg
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। उद्धव ठाकरे सरकार गिरने के बाद शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद से राज्य सरकार सिर्फ इन दोनों नेताओं के आसरे चल रही है। इस बीच मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।FZsf4wwaMAAbihC.png
बता दें कि शिव सेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है, लेकिन शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस के अलावा किसी ने शपथ नहीं ली थी। उद्धव ठाकरे गुट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने के मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार रुका हुआ था। कोर्ट में यह मामला जल्दी सुलटता नहीं दिख रहा है, इसके मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला किया गया है।