नगर में समस्याओं व अव्यवस्था का अंबार*

in #politicslast year

IMG-20230426-WA0009.jpg

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले दो दशक से गोरखपुर नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है। 6 वर्ष से योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं बावजूद इसके नगर और शहर में अव्यवस्था का अंबार देखा जा सकता है। चरमराई हुई यातायात व्यवस्था हो, जगह जगह कूड़े का अंबार लगा हो, टूटी नालियां, गड्ढा युक्त सड़कें इसकी जीती जागती प्रमाण है। नेताद्वय गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जाम से निजात दिलाने के लिए एक फ्लाईओवर बनवाने की घोषणा किया था। भाजपा की सरकार ने उस डीपीआर को खारिज कर दिया। अपराध मुक्त प्रदेश का दावा करने वाली भाजपा की सरकार महिलाओं तक की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। यदि आंकड़ों को देखा जाए तो प्रतिदिन लूट, हत्या, छिनैती, अपहरण हो रहा है। पुलिस इन आंकड़ों को छुपाने के लिए व अपराध का आंकड़ा कम दिखाने के लिए इसे अपने जीडी में दर्ज नहीं करती है। नेताद्वय ने आरोप लगाया कि गोड़धोइया नाले के निर्माण में भ्रष्टाचार चरम पर है। सिंघाड़िया से तुर्रा नाला जो बन रहा है उस पर भाजपा सरकार ने बजट बढ़ाकर भ्रष्टाचारियों को लूटने की खुली छूट दे दी है। इतना ही नहीं 6 वर्ष हो गए और अभी तक नाला निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। पिछले 20 वर्ष से नगर निगम भाजपा के कब्जे में है बावजूद इसके आज तक कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं हो पाई। नेताद्वय ने कहा कि यदि जनता समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद को समर्थन देती है तो जो कार्य पिछले 20 वर्ष में भाजपा नहीं कर पाई वह इस नगर के विकास वह नगर की जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सारा कार्य सपा करेगी।