बिहार ने वही किया जो देश को करने की जरूरत है' BJP पर बरसे तेजस्वी यादव

in #politics2 years ago

तेजस्वी यादव ने कहा, 'महागठबंधन इतना मजबूत है कि विधानसभा में भाजपा अकेली ही विपक्ष बचेगी। भाजपा की तरफ से सांप्रदायिक तनाव फैलाया जा रहा है। वे क्षेत्रीय दलों को मारने की कोशिश कर रहे हैं।'
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मानना है कि राज्य ने पूरे देश के सामने उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन बहुत मजबूत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल, वाम दलों, कांग्रेस और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का हाथ थाम लिया था। बुधवार को ही उन्होंने 8वीं बार प्रदेश के सीएम के तौर पर शपथ ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यादव ने कहा, 'बिहार ने वही किया, जो देश को करने की जरूरत है। हमने उन्हें रास्ता दिखाया है।' उन्होंने कहा, 'हमारी जंग बेरोजगारी के खिलाफ रही है। हमारे मुख्यमंत्री को गरीबों और युवाओं के दर्द का एहसास है। हम एक महीने के भीतर गरीबों और युवाओं को बंपर नौकरियां देंगे। यह इतना बड़ा होगा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा।'

यादव ने कहा, 'महागठबंधन या ग्रैंड अलायंस इतना मजबूत है कि विधानसभा में भाजपा अकेली ही विपक्ष बचेगी। भाजपा की तरफ से सांप्रदायिक तनाव फैलाया जा रहा है। वे क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।' खास बात है कि सीएम कुमार ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एक होने का आह्वान किया है।

उपराष्ट्रपति का क्या है मामला

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि नीतीश के सहयोगी प्रदेश भाजपा तक पहुंचे थे कि वह 'उपराष्ट्रपति बनना चाहते हैं।' इसपर सीएम कुमार ने कहा, 'आपने एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना कि मैं उपराष्ट्रपति बनना चाहता हूं। क्या मजाक है! यह झूठ है। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। क्या वे भूल गए कि हमारी पार्टी ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में उनका कितना समर्थन किया है?'
20220605_kpt_sk_mn_02_0_jpg_1660210054.jpeg

Sort:  

https://wortheum.news/@mamtaji#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.