महंगाई को लेकर फ्लाइट में स्मृति ईरानी और कांग्रेस नेत्री के बीच हुई नोक- झोंक,आए ऐसे रिएक्शन

in #politics2 years ago

Wortheum news,

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और कांग्रेस महिला मोर्चा के अध्यक्ष नेटा डिसूजा (Neta D’souza) के बीच महंगाई के मुद्दे को लेकर फ्लाइट में ही नोकझोंक हो गई। नेटा डिसूजा द्वारा सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किए जाने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नेता बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं।

वीडियो में क्या है? : नेटा डिसूजा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि स्मृति ईरानी से जब नेटा डिसूजा महंगाई के विषय पर सवाल पूछती हैं तो केंद्रीय मंत्री अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कहती है कि मेरा रास्ता रोक रही हैं। इसी बीच जब रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सवाल किया जाता है तो उन्होंने कहा कि प्लीज झूठ मत बोलिए। बता दें कि यह घटना दिल्ली – गुवाहाटी फ्लाइट में सफर के दौरान घटित हुई।

कांग्रेस नेत्री ने वीडियो शेयर कर कही यह बात : नेटा डिसूजा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि गुवाहाटी की फ्लाइट में स्मृति ईरानी जी से सामना हुआ। रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों पर सुनिए उनके जवाब। महंगाई का ठीकरा, वे किन-किन चीजों पर फोड़ रही हैं। जनता पूछे सवाल, स्मृति जी दें टाल। वीडियो के अंशों में जरूर देखिए, मोदी सरकार की सच्चाई।

Sort:  

Gjb flight main ladai

Flight main bhi ladai

Poltics vali ladai h