कांग्रेस नेता सैनी ने भारत जोड़ो यात्रा में की राहुल गांधी

in #politics2 years ago

कांग्रेस नेता सैनी ने भारत जोड़ो यात्रा में की राहुल गांधीScreenshot_2022-12-19-12-43-38-56_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7~2.jpg से मुलाकात मेरे सपनों का भारत पुस्तक भेंट की

भोपालगढ़ कस्बा निवासीं कांग्रेस नेता शिवकरण सैनी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहीं भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश यात्री के रूप में भाग ले रहे हैं| एवं यात्रा में पांचवी बार राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा की है। साथ ही उन्हें मेरे सपनों का भारत पुस्तक भेंट करते हुए भोपालगढ़ के राजीव गांधी युवा क्लब की सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की।कांग्रेस नेता शिवकरण सैनी ने बताया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जैसे देश में विविधताओं में एकता की बात करते हुए और आमजन को राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए ही भारत जोड़ो यात्रा शुरु की है। इस यात्रा में बतौर प्रदेश यात्री शिवकरण सैनी भी भाग ले रहे हैं और कई बार राहुल गांधी से मुलाकात भी की है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा सैनी से यात्रा का अनुभव पूछा गया। जिस पर सैनी ने कहा कि यह पदयात्रा भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में एक ऐतिहासिक कदम है। वहीं राहुल गांधी ने इस पदयात्रा के माध्यम से लोगों की समस्याओं को उन्हीं के अंदाज में समझने का भी प्रयास किया है। वहीं सैनी ने भी राहुल गांधी से राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम पर चर्चा करने के साथ ही राजस्थान की संपूर्ण राजनीति से भी रुबरु कराया। जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता शिवकरण सैनी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को राजीव गांधी के जीवन पर आधारित मेरे सपनों का भारत पुस्तक भी भेंट की। साथ ही उनके द्वारा भोपालगढ़ कस्बे में संचालित राजीव गांधी युवा क्लब की ओर से ग्रामीण इलाकों में महिलाओं, युवाओं व आमजन के लिए चलाई जा रही विविध सामाजिक कार्यक्रमों व अन्य गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। जिस पर गांधी ने बेहद सराहना करते हुए इसमें खासी रुचि दिखाई एवं इसको लेकर भी विस्तार से भी चर्चा की।