भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान, तो कांग्रेस का चलेगा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा अभियान।

in #politics2 years ago

एक तरफ जहां पूरे देश में भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी इससे पीछे नहीं रहना चाहती, और वो भाजपा को घेरने का कोई भी मौका हाथ से नही जाने देना चाहती। जिसको लेकर पौड़ी की कोटद्वार में कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही 'भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा' निकाली और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

आपको बता दें कि इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट के द्वारा किया गया। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं यह तिरंगा यात्रा लाल बत्ती चौराहे से स्टेशन रोड, धर्मशाला, बद्रीनाथ मार्ग, झंडा चौक से होते हुए तहसील परिसर पहुंची। उधर कांग्रेस कमेटी द्वारा पेशावर कांड के महानायक और महान स्वतंत्रता सेनानी वीरचंद गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में भारत छोड़ो आंदोलन के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारियों के द्वारा देश के लिए किए गए त्याग एवं बलिदान पर उनको याद किया गया।

वहीं सभा को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने संबोधित करते हुए बताया कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर जिले में 75 किलोमीटर की पद यात्रा निकाली जाएगी, साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त है लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी है सभा को मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, साबर सिंह नेगी, धीरेंद्र बिष्ट, प्रवीन रावत के अलावा मातृशक्ति के रूप में कृष्णा बहुगुणा और मीना बचवाण नें भी संबोधित किया।