मुंडेरा बाजार की हर सीट को जीतेगी भाजपा : राधेश्याम सिंह

in #politices2 years ago

IMG-20221120-WA0020.jpg
, गोरखपुर। निकाय चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा की बैठक मुंडेरा बाजार के मोती मंदिर में चौरीचौरा के‌ भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के प्रत्येक वार्ड में एक संयोजक व‌ चार सह संयोजक बनाए गए। वार्ड के प्रत्येक बूथ पर पांच कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा जो भाजपा के सभासद पद के उम्मीदवार को जिताने के लिए कार्य करेंगे। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व मुंडेरा बाजार के चुनाव प्रभारी राधेश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा नगर पंचायत में हर वार्ड जीतेगी और मुंडेरा बाजार में भाजपा का चेयरमैन होंगा। भाजपा सरकार में नगर का सम्पूर्ण विकास होगा। भाजपा कार्यकर्ता निकाय चुनाव में मनोयोग से लग जाएं। भाजपा सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों ‌को बताएं। बैठक का संचालक वार्ड संख्या तीन के प्रभारी राजेन्द्र पांडेय ने‌ किया। बैठक में मिहिर जायसवाल, दीपक जायसवाल, लवी जायसवाल, हरेंद्र यादव, महेन्द्र प्रताप मल्ल, अनूप जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश दुबे, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, जय प्रकाश चौबे, राजेंद्र पांडेय, अभय साहू, मोहित जायसवाल, राजन पांडेय, अनिल जायसवाल, सोमनाथ सिंह सोनू, आदि उपस्थित रहे।