एकजुट होकर नाम बढवायें कार्यकर्ता: बृजेश

in #politicas2 years ago

IMG-20230314-WA0016.jpg

सपा की बैठक

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी जिला एवं महानगर की बैठक नगर पंचायत एवं नगर निगम के सभी आवेदकों के साथ चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श के लिए रामजानकी नगर के एक मैरिज हाल में जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में हुई संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने किया जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की 10 मार्च से ही संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू करने की अधिसूचना जारी किया है।सभी साथी नाम बढवाने में जुटकर अधिक से अधिक लोगों का नाम बढवाइए भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित में ही समस्त सरकारी नीतियां कार्यान्वित कर रही हैं। महंगाई बेरोजगारी अपराध चरम पर है भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता दुःखी और परेशान है महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से परेशान जनता निकाय चुनाव में भाजपा को सबक सिखायेगी।
बैठक में मुख्य रूप से अवधेश यादव रजनीश यादव नगीना प्रसाद साहनी अखिलेश यादव अमरेंद्र निषाद मनुरोजन यादव रुपावती बेलदार इनामुल्ला खान कपीस श्रीवास्तव अरविंद शुक्ला राहुल गुप्ता मिर्जा कदीर बेग इंजीनियर सुनील श्रीवास्तव हीरालाल यादव चंद्रभान प्रजापति कपिल मुनि यादव जावेद खान अशोक चौधरी गिरीश यादव बाबूराम यादव बिन्दा देवी सुशीला भारती बेगम अख्तर जहां उर्मिला देवी नमिता सिंह ज्ञानमती यादव रीता राव रिंकी जायसवाल दुईजा देवी बीरेंद्र गुप्ता दीपक चंद सूरज जयसवाल धनानंद यादव सैयद अहमद दिलीप यादव सोनू जयसवाल दुर्गेश मास्टर बृजेश यादव सुरेंद्र यादव श्रवण यादव आदि मौजूद रहे