प्रदेश में महंगाई को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

in #political2 years ago

IMG-20221006-WA0084.jpgभाजपा कार्यकर्ता स्नेह मिलन हुआ आयोजित: बूथ को मजबूत बनाने पर दिया जोर सदस्यता ग्रहण की जोर, कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
विधायक सेवा केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ता स्नेह मिलन व प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन को लेकर सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिला संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह बालावत व राज्य सांसद राजेन्द्र गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
बूथ सशक्त को लेकर की चर्चा
जिला संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह बालावत ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे विकासशील राष्ट्र की आर बढ़ रहा हैं। भारत की बढ़ती साख से देश विरोध ताकतें परेशान हैं। ऐसी ताकतें लगातार देश को बदनाम करने और समाज मे विघटन पैदा करने का काम कर रही हैं। भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा दायित्व है कि ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतों को हम पूरी मुखरता से जवाब दें। उन्होने कहा कि हमारा बूथ सशक्त होगा तो हम ऐसी देश विरोधी ताकतों को जवाब देने मे सक्षम होगें इस दौरान सम्मेलन में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, विधायक अविनाश गहलोत, ब्यावर विधायक शंकरसिंह रावत, सोजत विधायक शोभा चौहान, रायपुर प्रधान कमला चौहान, जैतारण प्रधान मेघाराम बावरी, भाजपा नेता पुष्पेन्द्रसिंह कुड़की ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
प्रदेश में महंगाई को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
विधायक सेवा केन्द्र से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंहगाई के विरोध को लेकर रैली निकाल कर कांग्रेस सरकार के 4 साल मे प्रदेश मे दलितों, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, भूमाफियों के आतंक से आमजन त्रस्त हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के उपप्रधान अमराराम भाटी व कांग्रेस के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष उम्मेदसिंह राजपुरोहित ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर विधायक अविनाश गहलोत ने भाजपा दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।
ये रहे मौजूद
इस मौके पालिका अध्यक्ष रामस्वरूप भाटी, पूर्व प्रधान गजेसिंह निम्बोल, मल्लाराम सीरवी, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह गोपालपुरा, धर्मेन्द्र पंवार, सुनील प्रजापत, ओमप्रकाश गुर्जर, नरेन्द्र प्रजापत, बांजाकुडी सरपंच प्रतिनिधि हिम्मत सिंह जोधा बलाड़ा सरपंच ओमप्रकाश गुर्जर, मोहनलाल सीरवी, रामनारायण सैनी, भैणाराम गहलोत, प्रकाश छीपा, पार्षद श्रीराम गहलोत, दयाल रेडियों, मुकेश डांगी, कमलेश सोनी, बनवारी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।